बदायूं, मई 9 -- क्षेत्र के गांव खैरी स्थित संविलियन विद्यालय में मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी रचना देशवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस टीम ने छात्राओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा उपायों तथा महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर की जानकारी विस्तारपूर्वक दी। महिला कांस्टेबल प्रियांशी तोमर, खुशी, तनु, दिव्या एवं सृष्टि चौहान ने छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि शिक्षा और जागरूकता ही महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाती है। यह भी पढ़ें- छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...