अमरोहा, जनवरी 29 -- गजरौला। शहर के मोहल्ला गुरु गोविंद सिंह नगर में बुधवार को जी टाउन एमएमए एकेडमी का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा व रालोद जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। एकेडमी संचालक विकास शर्मा ने बताया कि यहां जरूरतमंद छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए निशुल्क रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। सभी ने उनकी इस पहल को सराहा। इस दौरान दिनेश शर्मा, व्यापारी नेता सुबोध सिंघल, विमल गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, जयपाल सिंह, विवेक यादव, राहुल चौधरी, विक्रांत चौहान, संजीव शर्मा, केतन चौधरी, संजय गोयल, कृष्ण कुमार बंसल, प्रदीप गोयल, अमित शर्मा, सुशील चौधरी, दीपक अग्रवाल, रूबी चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.