रुडकी, अप्रैल 23 -- लक्सर। रानी धर्म कुंवर राजकीय महाविद्यालय, डल्लावाला खानपुर में छात्राओं के लिए जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला विकास प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. प्रज्ञा राजवंशी ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने छात्राओं को वेंडिंग मशीन के संचालन की प्रक्रिया, इसके सुरक्षित उपयोग व नियमित स्वच्छता बनाए रखने के बारे में बताया। न्होंने कहा कि मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। जिससे विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में 34 छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्य प्रो. आदित्य कुमार मौर्य ने इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार और समाज में भी साझा करने की बात कही। इस अवसर पर डॉ. निबेदिता प्रियदर्शिनी, डॉ. एसके सिंह, डॉ. धनंजय शर्मा, डॉ. भूपेंद्र, अन्नू, नीलम, ज्योति, साक्षी, काजल, कव...