रुडकी, मई 5 -- लक्सर, संवाददाता। नेशनल कन्या इंटर कॉलेज, खानपुर में कोतवाली खानपुर और साइबर क्राइम सेल ने साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कोतवाली प्रभारी गोविंद्र कुमार ने कहा कि वर्तमान में साइबर अपराध, आर्थिक स्थिरता और व्यक्तिगत निजता के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं। साइबर एक्सपर्ट नीरज रावत ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए साइबर अपराध को समझना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि यह सुरक्षित आनलाइन व्यवहार और जिम्मेदार डिजिटल नागरिकता को बढ़ावा देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...