जहानाबाद, दिसम्बर 13 -- अरवल, निज संवाददाता। एंटी रोमियो स्क्वायड टीम की पदाधिकारी नाजिया खातून के द्वारा शहर के असेंबली ऑफ़ गॉड स्कूल ऑफ़ एजुकेशन सकरी में छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षा के उपयों के बारे में जानकारी देना। छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षा, कानूनी अधिकारों के प्रति सभी को जागरूक किया गया। विद्यालय में उपस्थित छात्राओं ने एंटी रोमियो स्क्वायड टीम के पुलिस अधिकारियों से सीधे संवाद कर अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई। पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनों के बारे में विस्तार से बताया। उन्हें यह भी समझाया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, ऑनलाइन उत्पीड़न या हिंसा की स्थिति में वे तुरंत शिकायत दर्ज करा सकती हैं और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.