छात्राओं को सशक्त बना रही पुलिस दीदी
सुपौल, सितम्बर 27 -- सुपौल। महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण को लेकर पुलिस दीदी पहल के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस क्रम में पुलिस दीदी विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा सार्वजनिक स्थलों पर जाकर छात्राओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, साइबर अपराधों से बचाव, महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन सेवाओं तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों के संबंध में जागरूक कर रही हैं। शनिवार को विद्यालयों में आयोजित संवाद कार्यक्रमों के दौरान छात्र-छात्राओं को सामाजिक कुरीतियों, बाल विवाह, नशा मुक्ति, लैंगिक समानता तथा सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के संबंध में भी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में 'पुलिस दीदी' ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, गुड टच-बैड टच पर किया जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.