हरिद्वार, अप्रैल 8 -- महिला महाविद्यालय डिग्री कॉलेज सतीकुंड कनखल में रेडक्रॉस समिति की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर (मनोविज्ञान) डॉ. ऋचा सक्सेना ने बतौर अतिथि प्रतिभाग किया। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य की अवधारणा स्पष्ट करते हुए इसके शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मानसिक तनाव, अवसाद और चिंता जैसी स्थितियों के कारणों की पहचान कर समय रहते बचाव संभव है। महाविद्यालय की सचिव डॉ. वीणा शास्त्री ने छात्राओं को सकारात्मक सोच, ध्यान और योग को नियमित दिनचर्या में अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या प्रो. गीता जोशी ने किशोरावस्था से जुड़े तनाव के प्रबंधन पर अनुभव साझा किए। संचालन रेड क्रॉस समिति की अध्यक्षा डॉ प्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.