लातेहार, जून 30 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में उगी झाड़ियों से छात्राओं को विषैले जीव जंतुओं से खतरा बन गया है। लगभग रोज स्कूल परिसर में झाड़ियों में छिपे विषैले जीव जंतु निकलते रहते हैं। स्कूल में अध्ययनरत 473 छात्राओं में उक्त विषैले जीव जंतुओ से भय बन गया है। लेकिन स्कूल परिसर की समतलीकरण करा कर झाडियो की साफ - सफाई नही कराई जा रही है। स्कूल की वार्डन रूबी कुमारी ने बताया कि शनिवार को एक विषैला खपरविच्छा स्कूल के गेट के पास झाड़ियों से निकल कर आ गया था। उसे कर्मियों द्वारा मारा गया। वहीं इसके एक दिन पहले सांप भी निकला था। यह भी पढ़ें- झाड़ियों से छात्राओं को विषैले जीव जंतुओं का खतरा अब तक स्कूल परिसर की समतलीकरण नही कराया गया है। जिससे बरसात में झाड़ियां उग जाती है। बारिश के पानी बहने से नाला जैसा भी हो जात...