मुंगेर, मई 9 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि पोर्टल पर नाम अपडेट कराने के लिए छात्राओं को विश्वविद्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार वर्ष 2021 से 2025 तक स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं का नाम विश्वविद्यालय स्तर से ही पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसमें सत्र 2018-21, 2019-22, 2020-23, 2021-24 तथा 2022-25 की वे छात्राएं शामिल हैं, जिनका नाम अब तक पोर्टल पर अपडेट नहीं हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि सभी योग्य छात्राओं का डेटा पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी, ताकि उन्हें मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन राशि का लाभ मिल सके।

हिंदी ह...