मिर्जापुर, अप्रैल 14 -- मिर्जापुर। वासलीगंज स्थित महर्षि दयानंद बालिका इंटरमीडिएट कालेज में सोमवार को इनरव्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर की ओर से सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं एवं महिलाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही छात्राओं की कॅरियर काउंसलिंग, पॉक्सो एक्ट की जानकारी देने के बाद बालिकाओं में हाइजीन किट का वितरण और जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया गया। संस्था की निदेशक डॉ. नीलू कपूर ने सभी का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान केएमपीजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रीति जायसवाल, सहायक आचार्य डॉ. कंचन दुबे के अलावा मुख्य वक्ता के रूप में एडवोकेट कंचन पांडेय ने विषयों पर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें जागरूक किया। यह भी पढ़ें- उमावि सिबौल की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.