गाजीपुर, जुलाई 31 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सादात में शुक्रवार को छात्राओं के लिए एक विशेष एचपीवी टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से प्रदेश भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य हर पात्र बच्ची तक इस महत्वपूर्ण और जीवनरक्षक टीके को निःशुल्क पहुंचाना है। इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की 15 छात्राओं को यह वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ पंकज सिंह ने बताया कि, एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। यह भविष्य में होने वाले सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से बचाव करने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बीपीएम सोनल श्रीवास्तव ने आम जनता और अभिभावकों स...