कानपुर, सितम्बर 30 -- कानपुर। एएनडी कॉलेज के प्लेसमेंट सेल की ओर से बुधवार को छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को उच्च शिक्षा, रोजगार के अवसर, प्रतियोगी परीक्षाओं और कौशल विकास से जुड़ी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अर्चना सक्सेना ने किया। प्लेसमेंट सेल प्रभारी प्रियंका सिंह ने कहा कि बदलते रोजगार परिदृश्य में छात्राओं के लिए अपने करियर लक्ष्य को स्पष्ट करना और आवश्यक कौशल विकसित करना जरूरी है। इस दौरान कॉलेज के प्लेसमेंट सेल और सुमित अग्रवाल फाउंडेशन के बीच समझौता भी हुआ। इस मौके पर अंकिता अवस्थी, स्मृति चौहान और डॉ. निहारिका गुप्ता आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Nainital News: कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में 93 छात्रों ने लिया भाग यह भी पढ़ें- करियर काउंसलिंग पर संगोष्ठी प...