सीवान, जून 19 -- सीवान। नंदी फाउंडेशन एवं महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के संयुक्त तत्वावधान में दक्ष बीएससी नर्सिंग कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सात दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ समन्वयक नेहा सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, आत्मविश्वास निर्माण तथा रोजगार क्षमता में वृद्धि करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नर्सिंग की छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों को अंग्रेजी बोलने के डर से मुक्त करना, उनमें आत्मविश्वास का विकास करना तथा उन्हें सामाजिक रूप से जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। इस अवसर पर दक्ष बीएससी नर्सिंग कॉलेज एंड हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. जितेश कुमार सिंह ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल शैक्षणिक ज्ञ...