शाहजहांपुर, फरवरी 28 -- महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रवक्ता डा. ज्योति गुप्ता ने छात्राओं को राह-वीर योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह केंद्र सरकार की योजना है, जिसे 21 अप्रैल 2025 से उत्तर प्रदेश में लागू किया गया है और यह 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी। योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को 'गोल्डन आवर' में अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया जाता है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर गठित मूल्यांकन समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष होते हैं तथा अन्य अधिकारी सदस्य रहते हैं। चयनित राह-वीर को परिवहन विभाग द्वारा राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...