बेगुसराय, अप्रैल 1 -- मटिहानी। कन्या मध्य विद्यालय, मटिहानी में आयोजित हेलो आर्ट ओके रंग प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन बुधवार को हुआ। सात दिवसीय इस कार्यशाला का आयोजन 24 मार्च से 30 मार्च तक किया गया। इसमें छात्राओं को कला, रंग संयोजन एवं रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर एचएम सुनील कुमार सिंह,बबलू आनंद, दीपक कुमार, शिक्षक मनीष कुमार, अमिया कृष्णा सहित अन्य थे। कार्यशाला में भाग लेने वाले 8वीं कक्षा की छात्राओं में तन्नू कुमारी, राधिका कुमारी, मनी कुमारी, नाहिद परवीन, सलोनी कुमारी, निशा कुमारी, बेबी कुमारी सहित अन्य छात्राएं भी शामिल थीं। प्रतिभागियों ने कार्यशाला के दौरान सीखी गई कलाओं का प्रदर्शन किया। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...