शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। प्राचार्या प्रो. रूपांशुमाला ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर स्वयं के साथ दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकती है। सड़क सुरक्षा नोडल अधिकारी पारूल यादव के निर्देशन में छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...