गाज़ियाबाद, जनवरी 22 -- गाजियाबाद। दयानंद नगर स्थित वीएमएलजी कॉलेज में गुरुवार को रोड सेफ्टी क्लब ने सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों मानव श्रंखला बनाकर सड़क सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाया। प्राचार्या प्रो. रचना प्रसाद ने छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने और अपने अभिभावकों को भी सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रो. मीना शुक्ला, प्रो इंद्राणी, प्रो. शशि मलिक, प्रो. प्रेरणा शर्मा, प्रो. नीलम सिंह, सीमा चौधरी, डॉ. निधि रानी सिंह, डॉ. गरिमा सिंह, डॉ. स्नेहाराय प्रियदर्शनी, डॉ. रीता, बबली यादव, डॉ. दुलारी चावला, डॉ. कनक राज, डॉ. गुड़िया बानो शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...