प्रयागराज, अप्रैल 2 -- एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्लेसमेंट सेल ने बीएड एवं अन्य छात्राओं के लिए शिक्षक भर्ती के लिए कैंपस ड्राइव आयोजित की। इसमें मानवासा विद्या पब्लिक स्कूल भदोही और एबी इंटरनेशनल स्कूल फतेहपुर ने भाग लिया। प्री-प्लेसमेंट टॉक, स्क्रीनिंग टेस्ट और साक्षात्कार के जरिए चयन प्रक्रिया पूरी हुई। प्राचार्या प्रो. लालिमा सिंह ने इसे छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। संचालन डॉ. विनीता मिश्रा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...