बागपत, अप्रैल 25 -- बागपत। बागपत शहर राजकीय कन्या इंटर कालेज में हाईस्कूल के रिजल्ट ने छात्राओं के साथ ही शिक्षिकाओं के माथे पर भी चिंता की लकीर उकेर दी है। दरअसल, कॉलेज की 44 छात्राओं के गणित विषण में 53-53 अंक आए है। जिसके चलते मूल्यांकन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। कॉलेज की प्रधानाचार्या ने मामले की शिकायत डीआईओएस से की है। वहीं, डीआइओएस ने बोर्ड सचिव को रिपोर्ट भेजने की बात कही है। कॉलेज की प्रधानाचार्या डा. प्रीति शर्मा ने बताया कि इन 44 छात्राओं के लिखित परीक्षा में 70 में से 23-23 अंक मिले है। आंतरिक मूल्यांकन में 30-30 अंक पहले ही कालेज की ओर से दिए गए थे। यह भी पढ़ें- CBSE 12वीं के नतीजे जल्द, इस बार नए तरीके जांची गई हैं आपकी कॉपियां, जानें क्या है नया मार्किंग फॉर्मूला इस तरह प्रत्येक छात्रा को कुल 53 अंक मिले। बराबर अंक मिलने पर ...