सुल्तानपुर, फरवरी 26 -- भदैया, संवाददाता। भदैया ब्लॉक क्षेत्र स्थित शेर बहादुर सिंह चंद्रावती सिंह महाविद्यालय कैभा में अध्ययनरत छात्राओं को सत्या खुशहाल योजना के तहत सिलाई मशीन और साइकिल वितरित की गई। योजना के अंतर्गत कुल 25-25 छात्राओं को दोनों योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह ने कहा कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी शिक्षा को सुगम बनाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी छात्र हित में ऐसी योजनाएं संचालित होती रहेंगी। प्रबंधक डॉ. प्रदीप सिंह और प्राचार्य डॉ. वंदना सिंह ने छात्राओं को योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि साइकिल से छात्राओं की विद्यालय तक पहुंच आसान होगी, जबकि सिलाई मशीन उन्हें स्वरोजगार के अवसर देगी...