मधुबनी, अप्रैल 1 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। मध्य विद्यालय हिरोपट्टी की नवम् वर्ग की छात्राओं को हाईजीन किट दिया गया।कुल 50छात्राओं के बीच नि:शुल्क किट का वितरण किया गया। किट में हैंड वाश,रूमाल,डिटॉल आदि हेल्थ सुरक्षा से संबंधित सामान भी साथ मिला।किट पाकर छात्राएं काफी खुश नजर आ रही थी। मौके पर विद्यालय प्रधान अशोक साफी, संगम कुमारी,डॉली कुमारी,पवन सिंह, सुमित कुमार आदि शिक्षक भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...