रांची, सितम्बर 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज के महिला प्रभाग में बुधवार को 'लिडार तकनीक और डेटा एनोटेशन', विषय पर तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें 100 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। तकनीकी सत्र में अनुदीप फाउंडेशन के विषय विशेषज्ञ सत्यजीत रॉय, राकेश कुमार, मंगल कुमार व मनोज कुमार ने छात्राओं को लिडार, डेटा एनोटेशन, स्वायत्त वाहन, रिमोट सेंसिंग, त्रि-आयामी मानचित्रण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बारे में जानकारी दी। विशेषज्ञों ने इन क्षेत्रों में तकनीकी कौशल की आवश्यकता और रोजगार की संभावनाओं से भी छात्राओं को अवगत कराया। कार्यक्रम में लर्नेट स्किल्स लिमिटेड की ओर से ग्रेजुएट एम्प्लॉयबिलिटी एन्हांसमेंट ट्रेनिंग (जीईईटी) कार्यक्रम की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम इन्फोसिस फाउंडेशन के वित्तीय सहयोग से संचालित किया जा रहा है। ...