सहारनपुर, अप्रैल 27 -- गंगोह। रोटरी क्लब ने समाज सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दिलीप सिंह राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज में जरूरतमंद छात्राओं को बैग वितरण के साथ ही किशोरी स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। राष्ट्रगान उपरान्त कक्षा 6 से 12 तक की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाली मेधावी छात्राओं को क्लब स्कूल बैग प्रदान किए गए। जिससे छात्राओं के चेहरे खिल उठे। प्रतिष्ठित महिला चिकित्सकों डॉ. निर्मल जैन, डॉ. वीणा सैनी और डॉ. सुनीता अग्रवाल ने किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता और संतुलित पोषण के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। अध्यक्ष विकास सिंघल, नरेंद्र पाल सिंह, रोटे. डॉ. मनोज जैन, डॉ. एस.आर. सैनी एवं डॉ. विनीत अग्रवाल रहे। अध्यक्ष विकास सिंघल ने कहा कि बालिकाओं का स्वास्थ्य और शिक्षा ही ...