रामनगर, मार्च 18 -- रामनगर, संवाददाता। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग ने भारत में बैंकिंग के रुझान और प्रगति पर रिपोर्ट विषय पर एक शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किया। आरबीआई के गैर-बैंकिंग वित्तीय अध्ययन प्रभाग के निदेशक बृजेश पी, बैंकिंग अनुसंधान प्रभाग के प्रबंधक मनदीप सिंह, आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग की प्रबंधक अदिति मंगल और गैर-बैंकिंग वित्तीय अध्ययन प्रभाग की प्रबंधक मोनालिसा पोली ने छात्र-छात्राओं को बैंकिंग प्रणाली की जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे ने आर्थिक विकास में बैंकिंग के महत्व पर जोर दिया। इस दौरान चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसएस मौर्य, डॉ. पुनीता कुशवाह, डॉ. लव कुश, डॉ. लोतिका अमित, वाणिज्य विभाग प्रभारी डॉ. दीपक खाती, डॉ. विजय कुमार, डॉ. बीपी दुर्गापाल और डॉ. हेम भट्ट आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.