हापुड़, जनवरी 31 -- नगर के फ्रीगंज रोड स्थित भवानी बालिका विद्यालय हायर सैकेंडरी स्कूल में नेशनल बालिका दिवस (नेशनल चाइल्ड डे) पर बाल विवाह अधिनियम तथा पीएनडीटी विषय को लेकर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व सीजेएम सौरभ कुमार वर्मा के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पराविधिक स्वयंसेवक अशोक कुमार ने बाल विवाह दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि वह बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाएं । बताया गया कि बाल विवाह रोकने के लिए सरकारी चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1090, नालसा हेल्पलाइन 15100 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा छात्राओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.