छात्राओं को बाल विवाह, पॉक्सो और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
गढ़वा, अक्टूबर 7 -- राल, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के राजकीयकृत जमा उच्च विद्यालय में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पांच सदस्यीय पीएलवी टीम ने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों के साथ बाल विवाह, बाल सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट और सड़क सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी। पीएलवी यशवंत मिश्रा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यों और लोगों को उपलब्ध कराई जाने वाली कानूनी सहायता के बारे में बताया। जितेंद्र कुमार ने बाल विवाह के दुष्परिणामों और इससे होने वाले सामाजिक एवं कानूनी नुकसान की जानकारी दी।सुधीर कुमार चौबे ने पॉक्सो कानून की जानकारी देते हुए बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों से बचाव और शिकायत की प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं से यातायात नियमों का पालन करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.