छात्राओं को बाल अधिकार व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
मुजफ्फर नगर, अगस्त 22 -- मीरापुर। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में शुक्रवार को मीरापुर के श्री सुखनलाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में पैरा लीगल वालंटियर बबीता ने छात्राओं को बाल अधिकारों, शिक्षा के अधिकार, धर्म की स्वतंत्रता, समानता के अधिकार सहित सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने स्पॉन्सरशिप एवं बाल सेवा योजना, श्रम विभाग द्वारा संचालित बाल हितकारी योजनाओं तथा व्यक्तिगत सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी छात्राओं को दी। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को हेल्पलाइन के बारे में बताया गया। पैरा लीगल वालंटियर ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति भी जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाचार्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.