रांची, जून 6 -- रांची। मां फाउंडेशन की ओर से शनिवार को 15 स्कूली छात्राओं के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। संस्था ने छात्राओं को स्कूल बैग, थर्मस और अन्य जरूरी सामान दिए। उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा के प्रति उत्साहवर्धन करना, उनकी प्रगति और आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में डॉ. सुमन दुबे, डॉ. हरेंद्र शर्मा, अमिता शर्मा, शशि वर्मा, भारती शर्मा, सुनिधि और विकास सिन्हा उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...