श्रावस्ती, अप्रैल 5 -- गिरंटबाजार, संवाददाता। जमुनहा विकास क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय हरदत्तनगर गिरंट में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया गया। महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डा कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने विधिक अधिकार विषय पर जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को उनके संवैधानिक व कानूनी अधिकारों को बताया। उन्होंने कहा कि सरकार बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।उन्होंने किसी भी प्रकार के अन्याय, उत्पीड़न या भेदभाव की स्थिति में उन्हें किन-किन कानूनी प्रावधानों का सहारा लेना चाहिए इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने महिलाओं व छात्राओं...