हापुड़, मई 12 -- एकेपी पीजी कॉलेज हापुड़ में एआई समिति की संयोजिका डॉ. मीनू कश्यप के नेतृत्व में द्वितीय सत्र की छात्राओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वहीं, प्लास्टिक मुक्त महाविद्यालय कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ.प्रियंका सोनकर ने कहा कि यह पूर्ण अध्यापन कार्य ऑनलाइन सुनिश्चित किया गया है। जिसमें तीन क्रेडिट और 100 अंक रखे गए हैं। 40 अंक आंतरिक और 60 अंक बाह्य परीक्षा के रहेंगे। यह परीक्षाएं भी ऑनलाइन ही संचालित की जाएंगी। हर्षित ने छात्राओं को फॉर्म भरने एवं अन्य तकनीकी जानकारी दी। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.साधना तोमर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युग में कृत्रिम मेधा की और उसे उपयोग करना भी जानना अत्यंत आवश्यक है। तभी हम समय के साथ आगे बढ़ सकेंगे। डॉ. मीनू ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।...