गोंडा, जनवरी 27 -- गोण्डा। पड़री कृपाल ब्लॉक क्षेत्र के सुभागपुर क़स्बे में रिचा स्किल ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग बाबू राम ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर बनने,रोजगार के अवसर तलाशने और कौशल विकास के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान हंसराज वर्मा, गायत्री, पुष्पा, मंजू वर्मा रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...