हाथरस, अक्टूबर 1 -- हाथरस। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार एक अक्टूबर तक गांधी जयंती के अवसर पर माध्यमिक विद्यालयों में जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किशोर एवं किशोरियों को पोक्सो अधिनियम-2012, के कडे़ प्रावधानों और इसके कानूनी परिणामों के प्रति छात्र-छात्राओं को न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण व विधि छात्रांे द्वारा जागरूक किया जाना है। बुधवार को सादाबाद इण्टर कॉलेज में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सादाबाद आकांक्षा तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आकांक्षा तिवारी द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोर व किशोरियों को उनके अधिक...