बलरामपुर, अक्टूबर 1 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को बालिकाओं एवं बच्चों की सुरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश आस्था सिंह ने बच्चों को सुरक्षा उपायों तथा किसी भी प्रकार के यौन अपराध या उत्पीड़न की स्थिति में कानून की मदद लेने की जानकारी दी। जिला न्यायाधीश आस्था सिंह ने विशेष रूप से पॉक्सो एक्ट-2012 (बाल लैंगिक अपराध संरक्षण अधिनियम) के बारे में छात्रों को बताया। कहा कि यह कानून 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को लैंगिक अपराध, यौन उत्पीड़न और शोषण से सुरक्षा प्रदान करता है। बच्चों को किसी भी गलत व्यवहार को छिपाने के बजाय अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पॉक्सो कानून में ...