देहरादून, फरवरी 12 -- सतपुली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में खैरासैंण नवोदय विद्यालय में महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस और महिला जननांग विकृति के प्रति शून्य सहनशीलता दिवस के अवसर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बाल संरक्षण कानून, बाल यौन अपराध संरक्षण पॉक्सो, अच्छा स्पर्श-बुरा स्पर्श, यौन दुर्व्यवहार के दुष्प्रभाव, रोकथाम के उपाय, शिकायत एवं रिपोर्टिंग तंत्र के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन नाज़िश कलीम ने शिविर में महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए बताया गया कि यह दिवस विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित के क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं की समान भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। उन्होंने छात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.