हापुड़, जनवरी 28 -- छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित करते हुए समाजसेवी ने बालिकाओं का विकास हुए बिना समाज की उन्नति संभव न होने की बात कही। गढ़ के आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को सपा नेता पंडित आशुतोष शर्मा द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सवा सौ छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित कर कड़े परिश्रम और सच्ची निष्ठा के बल पर सफलता अर्जित करने का संकल्प दिलाया गया। आशुतोष शर्मा ने कहा कि इस आधुनिक दौर में बेटियां किसी भी स्तर पर बेटों से पीछे नहीं हैं, इसलिए हर किसी मां बाप का नैतिक दायित्व है कि बेटियों की अच्छी शिक्षा दिलाकर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने में कोई भी कसर बाकी न रखें। उन्होंने कहा कि पहले चरण में क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं से जुड़े पांच हजार छात्र छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.