औरंगाबाद, दिसम्बर 18 -- सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली छात्राओं को अब पुलिस द्वारा सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। इसे लेकर पुलिस मुख्यालय के आदेश पर थाना स्तर पर अभय ब्रिगेड टीम का गठन किया गया है। औरंगाबाद सदर प्रखंड के फेसर थाना की प्रशिशु डीएसपी ज्योति कुमारी व थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी ने गुरुवार को विभिन्न विद्यालयों में पहुंच कर छात्राओं को जानकारी दी। डीएसपी ने बताया कि थाना में अभय ब्रिगेड टीम का गठन कर लिया गया है। टीम में एक महिला पुलिस अधिकारी, दो महिला सिपाही और एक पुरुष सिपाही को शामिल किया गया है। उक्त पदाधिकारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज या कोचिंग संस्थान में जाकर पढ़ने वाली बच्चियों की सूची तैयार करेंगे। अभय ब्रिगेड टीम वहां दौरा करेगी और स्कूल, कॉलेज तथा कोचिंग संस्थान के प्राचार्य, प्रबंधक आदि से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.