बेगुसराय, फरवरी 27 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। पुलिस सप्ताह के अंतर्गत स्कूली छात्राओं को महिला सशक्तीकरण का पाठ पढ़ाया गया। श्री दुर्गा प्लस टू विद्यालय मेघौल में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बालिकाओं को बताया कि सरकार महिला सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित है। पुलिस भी महिला अपराध को रोकने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब हर दृष्टि से सक्षम साबित हो रही हैं। वह हर क्षेत्र में पुरुषों के कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि महिला सशक्तीकरण सरकार की पहली प्राथमिकता है। महिलाएं अब कमजोर नहीं हैं। महिलाओं को आत्मबल और आत्मविश्वास के जरिए आगे आने की जरूरत है। इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक मधुसूदन पासवान ने किया। इस मौके पर पुअनि विनय कुमार पाण्डेय,अंजली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.