बिजनौर, मार्च 21 -- चांदपुर। आभा फाउंडेशन के तत्वावधान में छात्राओं के लिए निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम फादरसन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 2 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से आयोजित होगा। आभा फाउंडेशन की संस्थापिका आभा सिंह ने बताया की वर्ष 2024-25 में यूपी बोर्ड से उत्तीर्ण कक्षा 10वीं और 12वीं की छात्राओं के साथ-साथ कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं की छात्राओं को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। छात्राओं को पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, मार्कशीट और विद्यालय से संबंधित पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...