आजमगढ़, फरवरी 1 -- सगड़ी,आजमगढ़। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जीयनपुर में शनिवार को गोष्ठी आयोजित हुई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्सक ममता राय ने छात्राओं को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां दी। कहाकि स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया की रोकथाम, आयरन, फोलिक एसिड, व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म स्वच्छता, सैनिटरी पैड का उपयोग, सुरक्षित निपटान और नियमित स्वास्थ्य जांच विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रधानाचार्य चंदा सिंह ने कहा कि आत्मरक्षा, संचार, निर्णय लेने की क्षमता और लोक सेवाओं तक पहुंचने के लिए सतर्कता की जरूरत है। बाल विवाह, लैंगिक समानता, और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी और सतर्कता भी रखनी होगी। नोडल शिक्षिका शाइस्ता ने भी छात्राओं को जीवन उपयोगी कई जानकारियां दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...