रांची, मार्च 24 -- चान्हो,प्रतिनिधि। प्रखंड में बालिकाओं के सशक्तिकरण और जागरुकता को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खूंटीटोली में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चान्हो की पहल पर हुए इस आयोजन में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत छात्राओं को स्वास्थ्य, शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा प्रभारी डॉ. सरिता कच्छप, बीपीएम श्यामेंद्र कुमार अभिषेक, निगरानी निरीक्षक भोला साहू तथा शिक्षिका संध्या लता गुड़िया उपस्थित रहीं। डॉ. सरिता कच्छप ने कहा कि बेटियां समाज की अनमोल धरोहर हैं और उनके समुचित विकास के लिए स्वास्थ्य व शिक्षा पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने किशोरियों को स्वच्छता, संतुलित आहार, एनीमिया से बचाव और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व की ज...