छात्राओं को दी मृदा स्वास्थ्य और मिट्टी जांच की जानकारी
रांची, अगस्त 31 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सोनाहातू में सोमवार को स्कूल सॉयल हेल्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला कृषि विभाग, आत्मा, रांची और दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र, आरकेएम रांची की ओर से किया गया। दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ मनोज कुमार सिंह ने छात्राओं को मृदा स्वास्थ्य, मिट्टी जांच और पौधों के लिए जरूरी पोषक तत्वों की जानकारी दी। उन्होंने नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सल्फर सहित सूक्ष्म पोषक तत्वों जिंक, बोरॉन और मॉलिब्डेनम की भूमिका समझाई। छात्राओं को पोषक तत्वों की कमी के लक्षण और फसलों की वृद्धि व उत्पादन पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में मिट्टी का नमूना लेने की वैज्ञानिक विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.