रांची, जुलाई 27 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के सलगाडीह स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी अनिमा मल्लिक, सोनामणि देवी और प्रद्युम्न प्रमाणिक ने कक्षा 11वीं एवं 12वीं की छात्राओं को विभिन्न कानूनी विषयों की जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के उपाय, साइबर ठगी होने पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही आपातकालीन स्थिति में 112 पर कॉल कर तत्काल सहायता प्राप्त करने की जानकारी भी दी गई। पीएलवी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी देते हुए बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता...