मधुबनी, अप्रैल 19 -- मो. माजिद बेनीपट्टी। कालिदास विद्यापति साइंस कॉलेज,उच्चैठ के सभागार में शनिवार को इगनू के तहत संचालित बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस का इंडक्शन प्रोग्राम (प्रेरण कार्यक्त्रम)आयोजित किया गया। इस सत्र का उन्मुख कार्यक्त्रम पूर्व प्रधानाचार्य डॉ.आलोक कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुआ। इसमें छात्र-छात्राओंं को परिचय, विषय के बारे में जानकारी, इसके उद्देश्य सहित अन्य बातों की जानकारी दी गई। कार्यक्त्रम में उपस्थित हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र राम, समाजशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. रिंकु कुमारी ने बताया कि इस महाविद्यालय को इस विषय के लिए पूर्व से नामित किया जा चुका है जिसे इस सत्र के लिए बच्चों को विशेष जानकार उपलब्ध कराई गई है। मौके पर लाइब्रेरी इंचार्ज राघवेंद्र कुमार पाठक, देवेंद्र कुमार झा, रामकुमार एवं सबन्धित ...