कानपुर, दिसम्बर 1 -- ज्वाला देवी विद्या मंदिर पीजी कॉलेज में राजनीति विज्ञान एवं संस्कृत विभाग की ओर से गीता जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ विभागाध्यक्ष व संयोजिका प्रो. प्रतिमा गंगवार ने किया। कहा, गीता के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा, नैतिक नेतृत्व एवं आध्यात्मिक जागरूकता को प्रोत्साहन देना है। छात्राओं के बीच गीता का वितरण भी किया गया। इस मौके पर प्रो. गीता अस्थाना, प्रो. नीलिमा चौधरी, प्रो. अर्चना चौधरी, डॉ. खुशबू सिंह, डॉ. स्मृति शर्मा, प्रो. अंजलि यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...