बरेली, अप्रैल 15 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में इंस्टिट्यूशन इन्नोवेशन काउंसिल सेल के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आइकॉन क्रिएटर इनक्यूबेटर सेंटर नवाबगंज से शिवानी और वंशिका ने सरकार की उद्यमी योजनाओं और विभिन्न प्रकार के स्टार्टअप कार्यक्रम की जानकारी छात्राओं को दी। शिवानी मैडम ने स्टार्ट इन यूपी वेबसाइट में छात्राओं को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समझाया। वंशिका मैम ने होटल मैनेजमेंट, एयरलाइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों के बारे में छात्राओं को बताया। संपूर्ण कार्यक्रम प्राचार्या प्रो. अनुपमा मेहरोत्रा के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम इन्नोवेशन काउंसिल प्रभारी प्रो. कनकलता सिंह तथा समिति के सदस्य डॉक्टर अभिलाषा सारस्वत, डॉ. अलका जायसवाल, डॉ. प्र...