बलरामपुर, जुलाई 27 -- जरवा, संवाददाता। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व जागरूकता के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान चलाए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत सोमवार को कोतवाली जरवा पुलिस ने बघेलखंड चौकी क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय चौहत्तर कला में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें छात्राओं, महिलाओं, शिक्षिकाओं और बच्चों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव के साथ विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। उपनिरीक्षक जिउत यादव, दीवान सुंदरलाल, अनिल व महिला सिपाही आरती एंटी रोमियो टीम के साथ विद्यालय पहुंचे। पुलिस टीम ने छात्राओं को उनके अधिकारों, आत्मनिर्भरता, आत्मरक्षा और सुरक्षा संबंधी उपायों के प्रति जागरूक किया। साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी से बचाव, बाल श्रम, मानव तस्करी और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस ...