आगरा, मई 10 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत अग्निशमन सुरक्षा एवं बचाव कार्यशाला का आयोजन किया गया। रविवार को होम साइंस गर्ल्स हॉस्टल में कुलपति प्रो. आशु रानी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आपातकालीन स्थितियों में आत्मनिर्भर बनाना था। मुख्य प्रशिक्षक फायर स्टेशन अधिकारी सोमदत्त सोनकर व उनकी टीम ने छात्राओं को गैस, बिजली और रसायनों से लगने वाली आग के प्रकार बताए। कार्यशाला में छात्राओं को आग लगाकर उससे बचाव का तरीका सिखाया गया। छात्राओं ने स्वयं अग्निशमन उपकरणों का उपयोग कर आग बुझाने का अभ्यास किया। महिला प्रकोष्ठ की समन्वयक प्रो. अर्चना सिंह ने कहा कि सुरक्षा और सशक्तिकरण विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। उन्होंने छात्राओं को घबराहट के बजाय धैर्य और तकनीक से ...