अंबेडकर नगर, फरवरी 11 -- टांडा संवाददाता। नगर के जुड़वा कस्बा मुबारकपुर स्थित मदरसा नूर-ए-हक की होनहार छात्रा अलीशा इरम के यूजीसी-नेट के साथ जेआरएफ में सफलता प्राप्त करने पर मदरसे में उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान अलीशा इरम ने छात्राओं को अपने अनुभव साझा किए और सफलता के महत्वपूर्ण मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सबसे जरूरी है लगन, अनुशासन और निरंतर मेहनत। उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने में मदरसे की अध्यापिकाओं और प्रधानाचार्या की अहम भूमिका रही, जिसने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कहा कि मोबाइल को केवल पढ़ाई, ऑनलाइन क्लास, शैक्षिक वीडियो और जानकारी बढ़ाने के लिए ही इस्तेमाल करें। इस दौरान मदरसा प्रबंधक हाजी मोहम्मद जावेद, हाजी फिरोज अहमद, समाजसेवी अब्दुल माबूद समेत अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.