जौनपुर, मार्च 16 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को क्षेत्र के श्री गणेशराम इंटर कॉलेज बटाऊबीर, यादवेश इंटर कॉलेज नौपेड़वा तथा पूमा विद्यालय कमालपुर की 178 छात्राओं को ट्रैक सूट और जूते वितरित किए गए। यह वितरण इंडियन रेलवे फाइनेंस कार्पोरेशन की सीएसआर और इंदरा सोशल ग्रुप सोसाइटी के सहयोग से फ्यूचर ऑन ट्रैक अभियान के तहत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 'फिट गर्ल-फिट इंडिया' का संदेश छात्राओं तक पहुंचाना है। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक रेल भूमि विकास प्राधिकरण नई दिल्ली ओमप्रकाश यादव ने कहा कि बेटियों को स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है। खेल के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है, जिससे उनमें अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार यादव ने कहा...