छात्राओं को टक्कर मारकर घायल करने के आरोपी चालक पर केस
काशीपुर, जून 10 -- काशीपुर। राधे हरि डिग्री कॉलेज के बाहर स्कूटी सवार दो छात्राओं को टक्कर मारने के आरोपी अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ग्राम फिरोजपुर निवासी पंकज गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि सानिया पुत्री पंकज गौतम, निवासी ग्राम फिरोजपुर और उसकी सहपाठी रजविंदर कौर पुत्री अवतार सिंह निवासी ग्राम मानपुर राधे हरि राजकीय महाविद्यालय की छात्रा हैं। छह जून की दोपहर दोनों छात्राएं विद्यालय जा रही थी l तभी अनियंत्रित गति से आ रही बोलेरो कार ने कॉलेज के सामने छात्रों की इलेक्ट्रिक स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- छात्राओं को टक्कर मारकर घायल करने के आरोपी चालक पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.